जिस गरीबी में वो रहा करते थे,
दुनिया के सारे गम बचपन में सहा करते थे,
पेट भरने को तरसा करते थे,
खेतों में मेहनत करते अच्छे कल के लिए,
पर दुश्मन ही खेतों को काट लिया करते थे
आम की गुठलियाँ खाकर रात गुजारा करते थे,
सारे दिन सभी भूखा रहा करते थे,
बाप का साया सर पे नहीं था,
माँ भी मूंगफली बेचा करती थी,
पूरे दिन खुद भूखे रहकर
सभी का पेट भरा करती थी,
इतने पर भी कुछ करना चाहते थे
कुछ बनकर दूसरों को दिखाना चाहते थे
खुद की रोशनी नहीं मिली,
सड़क की रोशनी में पढ़ा करते थे
पढ़ लिख कर ली ऊँची डिगरी,
गए वो विदेश में,
दिन आये उनके वापस
जब वो वह रहा करते थे
कैसा होगा जब सुना होगा अपनों ने,
कैसा होगा जब सुना होगा उस माँ न,
कैसा होगा जब सुना होगा बड़े भईया ने,
कैसा होगा जब सुना होगा उसने...
जिसका “पल्लू” पकड़कर बड़े हुए थे वो.
की वो क्या से क्या हो गए
दुःख के बाद सुख को कृतार्थ कर गए.
जब आये अच्छे दिन थे उनकें,
देखकर सबके चेहरे, चेहरे खुश थे उनके
आये होंगे पहली दफे जब वो अपने प्यारे गाँव में
सबकी आंखी ढलकी होंगी देख उन्हें सारे गाँव में,
नहीं थे ये गम के आंसू जो थे आँखों में भरे भरे
ये तो थे खुशी के आंसू जो उनको थे अभी मिले.
गोद उठा के माँ को खुशी मानते हैं “वो”
कितनी खुशी रही होगी जैसे आई हो बारात
काश, मैं भी साथ में रहता खुशी मनाता उनके साथ
ना रहने पे भी ऐसा लगता है जैसे था मैं उनके साथ
जैसे था मैं उनके साथ......... जैसे था मैं उनके साथ
ये तो देंन है मेंरे बड़े बुजुर्गो की
जो हमे बताया करते हैं,
की कैसे थे वो अपने लोग
और कैसा था उनका अतीत
कैसा था उनका अतीत....... उनका अतीत
Courtesy- Amit Srivastava
(I have written this poetry inspired by the story of my home.)
No comments:
Post a Comment