आज ना जाने क्यों रोने का मन किया,
माँ के आंचल में सर रखकर सोने का मन किया,
दुनिया की इस भागदौड में खो चुके थे रिश्ते सभी,
आज फिर उन रिश्तों को सिरे से पिरोने का मन किया|
किसी दिन भीड़ में देखी थी किसी की ऑंखें,
आज फिर उन आँखों में खोने का मन किया,
रोज सपनो से बाते करते थे हम,
आज ना जाने क्यों उनसे मुह मोड़ने का मन किया|
झूठ बोलते थे अपने आप से आज तक हम,
आज ना जाने क्यों अपने आप से एक सच बोलने का मन किया,
दिल तोड़ते थे सबका कभी अपनी ही बातों से,
आज ना जाने क्यों एक टूटा दिल जोड़ने का मन किया,
आज ना जाने क्यों रोने का मन किया........
No comments:
Post a Comment